फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे सोनीपत-बागपत प्रशासन

Sat, 23 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान मंच पर मौजूद अधिकारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सोनीपत और बागपत जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर काम करेंगे। इस दौरान न सिर्फ दोनों जिलों की पुलिस सूचनाओं का आदानप्रदान करेगी बल्कि पूरी यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसी के मद्देनजर सोनीपत में सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा पीसीआर, राइडर और अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी लगातार ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 26 जुलाई को ही बागपत जाने वाले रोड पर बहालगढ़ के पास से यातायात बंद कर दिया जाएगा और मेरठ जाने वाले वाहनों को वाया दिल्ली वजीराबाद, गाजियाबाद के रास्ते मेरठ के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए सभी मुख्य सड़कों पर दिशासूचक और जानकारी देने वाले अस्थाई बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र राई में दोनों जिलों के अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में सोनीपत की तरफ से उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग, डीआईजी एचएस दून और बागपत जिला प्रशासन की तरफ से डीएम उदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम सहित दोनों प्रदेशों के एसडीएम और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


चुनावों के मद्देनजर और भी बरतेंगे एहतियात: बागपत एसपी
बागपत की पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि बागपत पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। यूपी में अगले कुछ दिनों में चुनावों के मद्देनजर और भी ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सोनीपत पुलिस के साथ सभी सूचनाएं सांझा की जाएंगी और पूरी यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें