फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पूछते रहे रोड तो जाम नहीं

Mon, 06 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
डीआई से मिलने आए यात्री - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन में ड्यूटी पर आए अर्द्धसैनिक बलों को लाने और ले जाने के लिए सोनीपत डिपो की डेढ़ दर्ज बसें लगाई गई हैं। डिपो प्रशासन की ओर से इन बसों को विभिन्न रूटों से हटाया गया है। इसके चलते यात्रियों को बसों के इंतजार में बस अड्डे पर खड़ा रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आंदोलन के चलते बसों का परिचालक सुचारु रूप से हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर हर आधे घंटे में कॉल आती रही। वहीं रोडवेज जीएम की ओर से आदेश दिए गए कि कोई भी रोडवेज कर्मी अवकाश नहीं जाएगा। पहले से लिए गए अवकाश को भी रद्द कर दिया गया है। सभी रोडवेज यूनियन के नेताओं को भी यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को 41 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान के बीच बसों की कमी के चलते यात्रियों को सोनीपत बस अड्डे बसों के इंतजार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को रोडवेज की ओर से 18 बसें पुलिस लाइन में भेजी गई। बसों की कमी होने के चलते दिनभर बसों के इंतजार में पूछताछ खिड़की पर भीड़ लगी रही, लेकिन लोगों का समस्या को पूरी तरह से समाधान नहीं हो पाया। रविवार को तीन घंटे तक खानपुर के लिए बस न मिलने ग्रामीणों ने ड्यूटी इंस्पेक्टर कर्मवीर गहलावत के पास जाकर रोष व्यक्त किया और गाड़ी को समय पर चलवाने की मांग की।

यात्रियों की पीड़ा
ग्रामीण महिला सुनीता ने बताया कि वह बस के इंतजार में प्रात: करीब 10 बजे से बैठी हुई है। लेकिन दोपहर एक बजे तक बस तक मुहैया नहीं हो पाई। 41 डिग्री तापमान के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भूपेंद्र ने बताया कि आंदोलन के चलते बसों को अतिरिक्त प्रबंध किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को गर्मी के बीच सफर करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन बार-बार गाड़ी के पता करने के बावजूद बस के परिचालन का सही टाइम तक बताया नहीं जा रहा। ग्रामीण जसवंत का कहना है कि कर्मशाला के अंदर बसें खड़ी है, लेकिन रोडवेज के कर्मचारी बस न होने की बात कहकर अपने ऊपर से बला टाल रहे हैं। जिससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ रही है।

कब-कितनी गईं बसें
तिथि        बसों की संख्या
1 जून        10
2 जून        10
3 जून        10
4 जून        15
5 जून        18

किस रूट से कितनी बस हटाई
रूट            बसों की संख्या
सोनीपत-बागपत रूट -2
खानपुर रूट        -2
सेहरी दिल्ली रूट    -1
रिढाऊ दिल्ली रूट    1    
गोहाना रूट         2
युमनानगर रूट        1
नारनौल रूट        1
नोट : जाखौली, नांदनौर समेत कई अन्य ग्रामीण रूटों को बंद कर दिया गया है

दिनभर बजती रही पूछताछ केंद्र की घंटी
जाट आंदोलन की आहट से रोडवेज पूरी तरह से परेशान हो चुका है। लोग बस अड्डे पर बनी पूछताछ केंद्र पर कॉल करके रूटों की जानकारी ले रहे है। ज्यादातर कॉल दिल्ली, रोहतक व चंडीगढ़ रूट के लिए आ रही है। ये कॉल हर आधे घंटे के अंतराल पर आ रही है। कॉल के दौरान आंदोलन के संबंध में यात्री रूटों पर कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है की बात पॅछ रही है। शनिवार को भी करीब 30 कॉल तक आई, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के बावजूद दिनभर पूछताछ केंद्र पर फोन की घंटी बजती रही, जिससे कर्मचारी भी परेशान रहे।

बस अड्डे पर आंदोलन के चलते लोगों की गाडिय़ों की पूछताछ करने के लिए विभिन्न कॉलें आ रही है। फिलहाल सभी रूट खुले हुए है, यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-रामचंद्र, संस्थान प्रबंधक, बस अड्डा

आंदोलन के चलते आयेदिन प्रशासन गाड़ी की डिमांड कर रहा है। रोडवेज विभाग लगातार हर दिन बसों को पुलिस लाइन मेें सेना के जवानों को लाने व ले जाने में भेजा रहा है। जिससे बसों को विभिन्न रूटों से कम कर दिया गया है। लोगों की परेशानी बढनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

-कर्मवीर गहलावत, डीआई, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें