फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर होगा जैमर, सीसीटीवी कैमरे और बॉयोमीट्रिक सिस्टम

Wed, 15 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बैठक के दौरान संबोधित करते डीसी साथ में डीआईजी एवं अन्य। - फोटो : bureau
विज्ञापन
18 जून को होने वाली एचटेट की परीक्षा के लिए जिले में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 25 ऑफलाइन और 6 ऑनलाइन हैं। सभी केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे और बॉयोमीट्रिक सिस्टम उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा प्रतिभागी को रोल नंबर की दो प्रतियां किसी भी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर लानी होगी। इनमें से एक प्रति केंद्र में जमा होगी और दूसरी विद्यार्थी अपने पास रखेगा। नेत्रहीन एवं दिव्यांग परीक्षार्थी अपना राइटर खुद लेकर आएंगे। दिव्यांग के पास सीएमओ से जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए तभी उसे अनुमति दी जाएगी। यह जानकारी डीसी केएम पांडुरंग ने दी। वह लघु सचिवालय में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्नपत्र बोर्ड से पूरी निगरानी के बीच ट्रेजरी पहुंचेंगे और यहां से एक प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारी, एक बोर्ड का कर्मचारी और एक सशस्त्र पुलिस बल का अधिकारी इन प्रश्नपत्रों को बोर्ड द्वारा ही उपलब्ध कराई गई गाड़ी में ही लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचेगा। प्रश्नपत्र रिसीव करने से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर प्रश्नपत्रों का कोई पैकेट फटा हुआ है तो उसे प्राप्त नहीं करें। उन्होंने कहा कि सभी फ्लाइंग दस्तों और कर्मचारियों को आईकार्ड जारी किए गए हैं। बगैर पहचान पत्र के किसी भी फ्लाइंग दस्ते को अंदर नहीं आने दें। परीक्षा शाम 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी। ऐसे में दोपहर 1:50 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अन्दर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस केंद्र के अंदर नहीं जाए, यह भी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरवरी में रद्द हुई परीक्षा का कोई भी सामान प्रयोग नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर नया सामान अलॉट कर दिया गया है। बैठक में सीटीएम सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम गन्नौर सुभिता ढाका, आरटीए सुशील कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह सहित सभी परीक्षा में ड्यूटी में तैनात अधिकारी मौजूद थे।

पुलिसकर्मी भी नहीं करेंगी मोबाइल का प्रयोग
परीक्षा केंद्र में अगर संबंधित संस्थान के किसी स्टाफ सदस्य को परीक्षा देनी है तो वह पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करेगा ताकि वहां परीक्षक दूसरे संस्थान से नियुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रश्रपत्र बांटते समय नया सब्जेक्ट शुरू होते ही संबंधित विद्यार्थी को ए सीरीज की प्रश्र पुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान डीआईजी कम एसपी एचएस दून ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


नियुक्त किए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट
सुरेश कुमार, डीआरओ : काठ मंडी क्षेत्र, सीआरए कालेज-01, सीआरए कालेज सोनीपत बी-02, हिंदू इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, हिंदू विद्यापीठ काठ मंडी, हिंदू कालेज, नवयुग पब्लिक स्कूल नजदीक सूरी पैट्रोल पंप, हिंदू कालेज आफ एजुकेशन और हिंदू गर्ल्स कॉलेज
शिवकुमार सैनी तहसीलदार खरखौदा : मुरथल रोड, देवडू रोड और सेक्टर क्षेत्र, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, डीएवी मल्टीपरपज स्कूल सेक्टर 15, जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, जेपी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवडू रोड सोनीपत, ऋषिकुल विद्यापीठ देवडू रोड
विज्ञापन

हवा सिंह पूनिया नायब तहसीलदार राई : सत्यम मार्डन स्कूल, जैन विद्या मंदिर और साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल
संजीव कुमार नायब तहसीलदार खानपुर कलां : मालवीय शिक्षा सदन ओल्ड गोहाना रोड, शंभू दयाल मार्डन स्कूल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कोर्ट रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें