फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सप्ताह में 563, अब आई मात्र 87 शिकायतें

Wed, 15 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
नगर निगम एप का लोगो - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन का साइड इफेक्ट नगर निगम के अधिकारियों को रास आ रहा है। क्योंकि इंटरनेट पर रोक से पहले जहां निगम की एप एमसीसोनीपत पर पहले जहां एक सप्ताह में 563 शिकायत आई थी, वहीं सात दिन में मात्र सिर्फ 87 शिकायर्तें आ हैं। हालांकि निगम प्रशासन इससे इत्तफाक नहीं रखता। एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने पहले मिली ज्यादातर शिकायत दूर कर दी हैं। हो सकता है अब समस्याएं कम रह गई हों। जबकि पूर्व पार्षदों का कहना है कि इटरनेट बंद होने से आम पब्लिक एप पर शिकायत नहीं भेज पा रही। इस कारण कमी आई है। गौरतलब है कि डीसी ने पांच जून से जाट आरक्षण आंदोलन दोबारा शुरू होने के चलते इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। 2 जी, 3 जी, 4 जी सेवा बंद है, केवल ब्राडबैंड व वाईफाई कनेक्शन चल रहे हैं। ऐसे अब मात्र 87 शिकायत आई हैं। हालांकि निगम ने 15 दिन बाद एप पर समीक्षा की तो कुल 650 शिकायतें मिलीं, इनमें से 455 शिकायतों के समाधान का दावा किया गया है।  
विज्ञापन


अब सेक्टर वासी भी करें निगम की एप पर शिकायत
निगम की एप पर दिन प्रतिदिन बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए एक सप्ताह पहले चार नई एप्लीकेशन डाली गई थीं। इनमें निगम के लोगों से जहां सुझाव मांगे गए हैं वहीं अधिकारियों के काम का फीडबैक भी मांगा गया है। इसमें नागरिक सड़कों और पार्क संबंधी शिकायतें भी कर सकते थे। एप पर तीन और नई एप्लीकेशन अपलोड की गई हैं। इनमें हुडा विभाग, सीवर संबंधी व पानी संबंधी शिकायत भी एप पर ही कर सकते हैं।


अब तक एप पर 650 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 455 शिकायतों का समाधान हो चुका है। एप पर सीवर ,पानी और हुडा संबंधी शिकायतों के लिए भी एप्लीकेशन डाली गई है, इन पर भी लगातार शिकायतें आ रही हैं। स्ट्रीट लाइटों को लेकर सबसे ज्यादा 305 शिकायत आई हैं। इनमें से 247 का समाधान हो चुका है। इंटरनेट बंद होने से पब्लिक को शिकायत भेजने में दिक्कत तो हो रही है, लेकिन निगम समस्याओं का समाधान भी तेजी से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी मैंगी, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें