फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सीधी बिजाई कर पाएं अनुदान

Sat, 04 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार घट रहे जलस्तर को गंभीरता से लेते हुए अबकी बार कृषि विभाग ने धान की सीधी बिजाई के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। सीधी बिजाई करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि किसानों को सरकार की ओर से अनुदान राशि मुहैया कराई जा सके। गौरतलब है कि पिछले वर्ष धान की सीधी बिजाई तीन हजार एकड़ में की गई थी। इस बार विभाग की ओर से जिले में धान की सीधी बिजाई हेतु कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। कोई भी किसान धान की सीधी बिजाई कर सकता है। विभाग के तय अनुसार धान की सीधी बिजाई अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। वहीं धान की रोपाई 15 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन


सीधी बिजाई के लिए करें मशीन का प्रयोग
सीधी बिजाई करने के लिए जीरो टिल ड्रिल मशीन के द्वारा मोटे आकार के दानों वाले धान की किस्मों के लिए बी की मात्रा 30-35 किलोग्राम, मध्यम धान की 25 से 30 किलोग्राम तथा छोटे महीन दाने वाले धान की 20 से 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो। बिजाई से पूर्व धान के बीजों का उपचार अति आवश्यक है। सबसे पहले बीज को 8-10 घंटे पानी में भिगोकर उसमें से खराब बीज को निकाल दें और उसके बाद एक किलोग्राम बीज की मात्रा के लिए 0.2 ग्राम सटेप्टोसाईकलीन के साथ 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम मिलाकर बीज को दो घंटे छाया में सुखाकर मशीन के द्वारा सीधी बिजाई करें।

सीधी बिजाई के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन
धान की सीधी बिजाई करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषि विभाग के अनुसार किसान को साइबर कैफे या कृषि अधिकारियों के पास जाकर 20 जून तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट agriharyana.in के farmer portal में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। धान की सीधी बिजाई करने के बाद सरकार की ओर से 3000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि भी मुहैया सीधे किसान के बैंक खाते डाले जाएंगे।
विज्ञापन


सर्वे के बाद मिलेगी अनुदान राशि
खेतों में धान की सीधी बिजाई होने के बाद विभाग के अधिकारी खेतों में जाकर खेतों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अधिकारी सरकार को अनुदान राशि के लिए रिपोर्ट देंगे। इसके बाद सरकार की ओर से धान की बिजाई के लिए किसान के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें