यूजीसी ने देश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अर्बन प्लानिंग कोर्स शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. राजपाल दहिया ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेमेस्टर या पास आउट स्टूडेंट्स को स्पेशल रि-अपीयर चांस देने का फैसला लिया है। इसके लिए विद्यार्थी 25 जून से 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य उनके लिए महत्वपूर्ण है। यदि रि-अपीयर के अवसर खत्म हो जाएं तो ऐसे विद्यार्थियों के कॅरियर पर प्रश्रचिन्ह लग जाता है। उन्होंने कहा कि स्पेशल रि-अपीयर चांस फाइनल सेमेस्टर स्टूडेंट्स को बैकलॉग में बचे बीटेक और बीआर्क के प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर, बीबीए व बीसीए के प्रथम और तृतीय तथा बीएचएम के प्रथम सेमेस्टर के लिए विद्यार्थियों को स्पेशल रि-अपीयर का चांस देने का फैसला किया है। कंट्रोलर ऑफ इग्जामिनेशन डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि स्पेशल रि-अपीयर चांस की परीक्षाएं 6 से 17 जुलाई के मध्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाएंगी।
डीसीआरयूएसटी ने घोषित किया स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा का परिणाम
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. राजपाल दहिया ने बताया है कि विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम समय से पहले घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय वेब पेज देख सकते हैं। प्रो. दहिया ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न संकायों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय द्वारा यह घोषणा की गई थी कि 26 जून तक विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर देगा। लेकिन विश्वविद्यालय ने 24 जून को ही सायंकाल प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।