फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण घटाएं, आइए साइकिल चलाएं

Sun, 17 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पीयू में साइक्लिंग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम लोगों को साइकिल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त ने शहर में साइकिल अभियान की शुरुआत की। अब नगर निगम कमिश्नर ने लोगों को साइकिल के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल की। इसके तहत शहर में तीन साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे। जहां से लोगों को बिना किसी शुल्क के आनेजाने के लिए साइकिल मिल सकेगी। उपयोग के बाद इसे किसी भी स्टैंड पर जमा कराया जा सकेगा। साइकिल का दुरुपयोग नहीं हो, इसलिए इसे लेते समय आईडी प्रूफ देना होगा। शुरुआत में 50 साइकिलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के होंगे पूरे इंतजाम
सभी साइकिलों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे इनकी निगरानी रखी जा सके। वहीं निगम की तरफ से जो उपयोग करना चाहेगा उसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए उसे कुछ दस्तावेज देने होंगे, जिनमें रेजिडेंस प्रूफ शामिल होगा। इसके बाद प्रशासन रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति का स्मार्ट कार्ड बनाएगा। स्मार्ट कार्ड के जरिए कोई भी स्टैंड से साइकिल ले जा सकेगा।

शहर के लोगों के समय की बचत और साइकिल के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह का स्टैंड बनाने का फैसला लिया गया है।  यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। सिर्फ उपयोग करने वाले को अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्वनी मेंगी, निगम कमिश्रर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें