फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
मृतक प्रवेश का फाइल फोटो। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव पिनाना में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या का आरोप गांव के सरपंच और उसके पुत्र पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी सरपंच और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। दूसरी ओर शव मिलने के बाद देर शाम गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने शव को सोनीपत-गोहाना रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गांव पिनाना निवासी प्रवेश कुमार (22) गुरुवार को गांव के सरपंच जय सिंह के घर गया था। आरोप है कि प्रवेश कुमार पर सरपंच जय सिंह और उसके पुत्र रवि ने अपने घर में ही प्रवेश पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से शाम तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। प्रवेश की पत्नी देवकी के बयान पर पुलिस ने शाम को आरोपी सरपंच जय सिंह और उसके पुत्र रवि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
===================
जाम हटाने के लिए पुलिस ने की मान-मनौव्वल, ग्रामीण नहीं माने
खानपुर कलां से प्रवेश के शव को वापस लेकर गांव में पहुंचे ग्रामीणों ने सोनीपत-गोहाना रोड पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग 7 बजे जाम लगाया गया था। ग्रामीणों ने आरोपी सरपंच और उसके पुत्र की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई। जाम लगाने की सूचना मिलते ही थाना मोहाना प्रभारी धीरज मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के मान-मनौव्वल की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


अकेला था परिवार में, छोड़ गया एक बेटा एक बेटी
प्रवेश अपने परिवार में इकलौता बेटा था। परिवार का सहारा प्रवेश के पीछे से अब एक बेटा और एक बेटी रह गए हैं। दोनों की जिम्मेदारी प्रवेश के बूढ़े मां-बाप और उसकी पत्नी पर आ गई। प्रवेश की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रवेश के तथा अन्य रिश्तेदारों के घरों में मातम का माहौल है।

पानी निकासी के लिए प्लॉट का विवाद
बताया जा रहा है कि प्रवेश का गांव में एक प्लॉट है। इस प्लॉट के सामने वाली गली के गंदे पानी की निकासी का कोई जरिया नहीं था। गंदे पानी की निकासी प्रवेश का एकमात्र जरिया प्रवेश के प्लॉट से होकर निकलता था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी वह घर से पटवारी व नक्शानवीस से मिलने की बात कहकर निकला था।

लाइसेंसी पिस्तौल बन चुकी है दो का काल
बता दें कि जिस लाइसेंसी पिस्तौल से प्रवेश की हत्या की गई है। वह पिस्तौल पहले भी एक के लिए असमय काल बन चुकी थी। यह लाइसेंसी पिस्तौल सरपंच जय सिंह ने एक डॉक्टर के परिजनों से खरीदी थी। डॉक्टर ने इसी पिस्तौल से आत्महत्या की थी। इसके अलावा एक युवती के लिए भी यह पिस्तौल काल बनी थी, लेकिन उस मामले में आपसी समझौते के चलते कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा था। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सोनीपत-गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। आरोपी सरपंच और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-धीरज कुमार, प्रभारी, थाना मोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें