फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 करोड़ की लागत से बना कोर्ट परिसर मिलेगा शनिवार को

Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ नया कोर्ट परिसर। नवनिर्मित कोर्ट रूम। - फोटो : bureau
विज्ञापन
तहसील के पास लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बने सब डिवीजनल ज्यूडिशियल कांप्लेक्स का निर्माण पूरा हो चुका है।  19 मार्च को परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। लगभग 40 हजार स्क्वायर फीट इलाके में स्थापित नवनिर्मित कांप्लेक्स का उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं बिल्डिंग कमेटी हरियाणा के चेयरमैन जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। इस मौके पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एजी मसीह व जिला उपायुक्त केएम पांडुरंग भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि परिसर का शिलान्यास 21 जनवरी 2012 को हाईकोर्ट के न्यायाधीश सतीश कुमार मित्तल और न्यायाधीश महेश ग्रोवर ने संयुक्त रूप से किया था।
विज्ञापन


चार कोर्ट रूम होंगे नए परिसर में  
नवनिर्मित कांप्लेक्स सभी सुविधाओं से युक्त है। परिसर में चार कोर्ट रूम का निर्माण किया गया है। दो कोर्ट रूम ग्राउंड फ्लोर पर और दो प्रथम तल पर बनाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में खानपान की सुविधाओं से युक्त कैंटीन, बार एसोसिएशन के सदस्यों के बैठने के लिए कक्ष, कंप्यूटर हॉल, दस्तावेजों को सहेज कर रखने के लिए माल खाना और लिटिगेंट हॉल और विकलांगों के लिए अलग से  शौचालयों का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।  

पार्किंग की व्यवस्था का भी विशेष प्रबंध
वाहनों की पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए परिसर के सामने ही पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लोगों के बैठने व कोर्ट परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक सुंदर पार्क का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


लिफ्ट लगने का काम अधर में
डबल स्टोरी बिल्डिंग होने से परिसर में दो लिफ्ट लगाई जाने की भी व्यवस्था है, लेकिन लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि लिफ्ट लगाने का काम कुछ दिनों बाद शुरू किया जाएगा।

क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी
पीडब्ल्यूडी  विभाग के एसडीओ पंकज गौड़ ने बताया कि बताया कि नया परिसर पूरी तरह से बनकर तैयार है। 19 तारीख को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं बिल्डिंग कमेटी हरियाणा के चेयरमैन जस्टिस सूर्यकांत इस परिसर का उद्घाटन करेंगे।

सिविल जज ने किया कॉम्पलैक्स का किया निरीक्षण
 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री हुकम सिंह की अगुवाई में न्यायिक अधिकारियों ने परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में सफाई तथा छिटपुट काम को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हुकम सिंह के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुरेंद्र  कुमार तथा गन्नौर के एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) नरेंद्र सिंह और  गन्नौर के जेएमआईसी विक्रांत सिंह ने भी तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें