फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक लगाई जाएंगी 1000 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन

Wed, 15 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजश्री व अन्य - फोटो : bureau
विज्ञापन
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 31 जुलाई तक सार्वजनिक स्थलों पर 1000 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन स्थापित कर देगा। यह जानकारी जेसीआई की सर्वप्रथम महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री भजे ने दी। वह जोन-1 के अध्यक्ष जितेंद्र मान और गोहाना चैप्टर के अध्यक्ष विशाल गोयल के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। राजश्री तीन दिन के पंजाब एवं हरियाणा के दौरे पर आई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जेसीआई की स्थापना के 60 वर्ष में प्रथम बार कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी है। जेसीआई प्रत्येक जोन में 100  नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन लगाएगी। यह मशीन 15 हजार रुपये से 25 हजार रुपये मूल्य की होंगी। प्रयोग के बाद जब नैपकिन को इस मशीन में डाला जाएगा तो मशीन उसे चूरे में बदल देगी। वहीं जेसीआई के गोहाना चैप्टर के अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि गोहाना में यह मशीन बीपीएस महिला विवि में लगाई जाएगी। इस मौके पर सतीश भगत, डॉ. पीके पालीवाल, संजय मुदगिल, डॉ. रमेश नागवान, यश मल्होत्रा, विनय बजाज, डॉ. संदीप चहल, जयेश आहूजा, डॉ. राम प्रसाद, शिव जैन, नरेश सेठी, पंकज जैन, धर्मपाल भनवाला, अनिल गोयल व महिला अध्यक्षा अरुणा जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें