फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुरंत प्रभाव से 134-ए के अंतर्गत बच्चों को दाखिला दें स्कूल

Sat, 16 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधकों से बातचीत करती एसडीएम डा. सुभीता ढ़ाका। - फोटो : bureau
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी डॉ. सुभीता ढाका ने 134- ए के तहत निजी स्कूलों में हुए दाखिलों की जानकारी के लिए निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने उन्हें निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से 134-ए के तहत आने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूलों में दाखिला दें। उन्होंने कहा कि 134-ए के अंतर्गत आयोजित प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद दाखिले के लिए तैयार प्रथम सूची में 95 विद्यार्थियों के नाम आते हैं, इनमें से केवल 50 विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष विद्यार्थियों को भी दाखिला दिया जाए। इस दौरान स्कूल प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने सूची के अंतर्गत सभी बच्चों को अपने स्कूल में प्रवेश दे दिया है, जबकि बैठक में मौजूद कुछ अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है। कुछ अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चों को स्कूलों में बैठने की अनुमति तो मिली है लेकिन अभी तक दाखिला नहीं दिया गया है। कुछ अभिभावक ऐसे भी थे जिनका आरोप था कि उनके बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया जबकि वे कई बार स्कूल के चक्कर लगा चुके हैं। इस पर उपमंडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित स्कूल प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिये कि वे पात्र बच्चों को दाखिला दें तथा अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे कल ही स्कूल में दाखिले के लिए जाएं, उनके बच्चे का दाखिला हो जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार हरिओम अत्री, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा के अलावा जेपीडीएवी स्कूल, ज्ञानदीप, सीसीएएस जैन, एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरढ़ाना, हिंदू स्कूल, लाइट हाउस इंटरनेशनल स्कूल, हैप्पी चाइल्ड स्कूल, समाज कल्याण बजाना कलां, आशादीप, यूनीक पब्लिक स्कूल पुगथला और सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


नियमों की अवहेलना न करें स्कूल प्रबंधक
बैठक के दौरान कुछ अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन विभिन्न प्रकार के चार्जेज वसूल करता है जिस पर उपमंडल अधिकारी ने ऐतराज जताया। उपमंडल अधिकारी ने कहा कि अभी इस संदर्भ में लिखित में कोई निर्देश उनके पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि 134-ए के तहत ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को भी कहा कि वे डेवलपमेंट फंड आदि के नाम पर बच्चों पर अधिक भार न डालें। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल नियमों की अवहेलना नहीं कर सकता।  

अपोलो इंटरनेशनल स्कूल ने नहीं दिया किसी भी बच्चे को दाखिला
बच्चों की सूची के अध्ययन के तहत उपमंडल अधिकारी ने संज्ञान लिया कि अपोलो इंटरनेशनल स्कूल ने एक भी बच्चे को दाखिला नहीं दिया है। बैठक में भी अपोलो स्कूल को कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। इस पर उपमंडल अधिकारी डॉ. सुभीता ढाका ने खंड शिक्षा अधिकारी उर्मिल ग्रेवाल को निर्देश दिये कि वे आगामी दिवस स्वयं अपोलो स्कूल का दौरा कर सूची के तहत बच्चों को दाखिला दिलवाएं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी की लगाई क्लास
बैठक के दौरान उपमंडल अधिकारी डॉ. सुभीता ढाका ने 134-ए के संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी उर्मिल ग्रेवाल से बच्चों की सूची तलब करते हुए जानकारी मांगी तो उनके पास पर्याप्त जानकारी नहीं थी और वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इस पर उपमंडल अधिकारी ने उन्हें कड़े शब्दों में ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि शिक्षा विभाग सही प्रकार से कार्य करता तो प्रशासन को इस कार्य को संभालने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें