फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

262 लाख में 32 विकास कार्य करवाएगी नप

Fri, 15 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बैठक में बातचीत करते हुए पार्षद, चेयरपर्सन व सचिव - फोटो : bureau
विज्ञापन
नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को शपथ लेते ही चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने पार्षदों की पहली बजट बैठक बुलाई। जिसमें 23 वार्डों के सभी पार्षदों ने भाग लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में लगभग 262 लाख रुपये के 32 विकास कार्यों पर मुहर लगी। जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई।  
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद परिसर में 4 मई 2015 को पिछली बजट बैठक हुई थी। जिसमें तीन करोड़ 25 लाख रुपये के विकास कार्य करने पर मुहर लगी थी। इसके बाद चेयरमैन की कुर्सी की उठापटक के कारण शहर में न तो दोबारा से बैठक होकर बजट पास हुआ और न ही विकास कार्य हो पाए थे। पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एसडीएम ने नगर परिषद में कार्यभार संभाल लिया था। जो भी विकास कार्य हुए, वें सभी एसडीएम के आदेशानुसार हुए थे। अब 22 मई को नगर परिषद को चुनाव हुआ था। जिसमें 23 वार्डों के नवनियुक्त पार्षद चुनकर आए। 15 जून को वार्ड-8 से रजनी विरमानी को चेयरपर्सन व वार्ड-14 से राजेश देवी को उप-चेयरपर्सन चुना गया था। शुक्रवार को सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन और पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के  चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा की उपस्थिति में रजनी विरमानी ने चेयरपर्सन व राजेश देवी ने उप-चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला। सुबह चेयरपर्सन का कार्यभार संभालते ही दोपहर बाद रजनी विरमानी ने पहली बजट बैठक बुलाई। जिसमें सभी पार्षदों की सहमति से लगभग 262 लाख रुपये के विकास कार्याें पर मुहर लगी।

दस मिनट पहले क्यों दी एजेंडा लिस्ट
पार्षदों की बजट बैठक चार बजे शुरू हुई। पार्षदों के साथ उनके संबंधी भी साथ में थे। एजेंडा की लिस्ट पार्षदों को देते ही वार्ड-7 से पार्षद आशा देवी के देवर अशोक जैन ने कहा कि एजेंडा लिस्ट दस मिनट पहले क्यों दी। इसे एक सप्ताह पहले क्यों नहीं दिया। जैन के यह कहते ही वार्ड-23 से पार्षद जगदीश राय ने कहा कि बैठक में केवल पार्षद होने चाहिए, किसी संबंधी की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पिछले पांच साल वाला हाल न करें कोई
बैठक में पार्षदों के संबंधियों ने एजेंडा लिस्ट को लेते ही सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। जिससे वार्ड-6 से पार्षद सुमेर चहल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पिछले पांच वर्षों जैसे हालात पैदा न करे। जिससे गोहाना के विकास पर पाबंदी लग सके । चहल के यह कहते ही सभी पार्षदों के पति व संबंधी बाहर चले गए।

नीलम होगा नप का पुराना सामान
गोहाना नगर परिषद में जो पुराना सामान पड़ा है, उसके लिए सचिव पंकज जून ने चेयरपर्सन से चार सदस्यीय कमेटी नियुक्त करने की मांग की थी। जिसमें चेयरपर्सन ने वार्ड-11 से अंजू कालड़ा, वार्ड-15 से अंजू राजौरा, वार्ड-5 से सुजीता व वार्ड-20 से सोनिया को नियुक्त किया गया।

कूड़ा उठवाने को पांच सदस्यीय निगरानी कमेटी गठित
प्रत्येक वार्ड से कूड़ा उठवाने के लिए नगर परिषद ने चार जोन बनाने का फैसला लिया है। जिसमें पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। वार्ड-6 से सुमेर चहल, वार्ड-16 से राजबीर, वार्ड-18 से जगबीर पांचाल, वार्ड-20 से विजय निनानिया व वार्ड-9 से मुकेश देवगन नियुक्त हुए हैं।

12 करोड़ के विकास कार्यों पर नहीं लगी मुहर
बजट बैठक में दो एजेंडा लिस्ट पेश की थी। जिसमें एक 32 विकास कार्यों व दूसरी 172 विकास कार्यों के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की शामिल थी। बैठक में पार्षदों ने केवल 32 विकास कार्यों की करीब 262 लाख रुपये के विकास कार्यों पर ही मुहर लगाई।

क्या बोलीं नप चेयरपर्सन
नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि पहली बजट बैठक  में दो पेजों का 32 विकास कार्यों का एजेंडा पास हुआ। जिसमें करीब 262 लाख रूपए से कार्य होने हैं। दूसरी एजेंडा लिस्ट पर पार्षदों ने अगली बैठक में विचार-विमर्श कर पास करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के अलावा प्रत्येक वार्ड में 100 पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें