फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेडः लापता किसानों की तलाश के लिए बनी कमेटी, आज संयुक्त मोर्चा बनाएगा अगली रणनीति

Mon, 01 Feb 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
विज्ञापन
Tractor Parade on Republic Day - फोटो : PTI
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता किसानों की तलाश के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जिससे वह कमेटी किसी भी सूचना के मिलने पर तालमेल बनाकर उसपर आगे की कार्रवाई कर सके।

विज्ञापन


वहीं आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक की जाएगी। उसमें फैसला होगा कि आंदोलन को किस तरह से आगे बढ़ाना है, जिससे सरकार पर दबाव बनाकर कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए बातचीत का रास्ता बनाया जा सके।

कुंडली बॉर्डर पर रविवार को पंजाब की 32 किसान संगठनों की बैठक हुई। इसमें ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता 100 से ज्यादा किसानों की तलाश को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, अवतार सिंह, किरणजीत सिंह सेखो व बलजीत सिंह की एक कमेटी बनाई गई। किसानों के बारे में कोई भी जानकारी 8198022033 पर देने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


इसमें लापता व्यक्ति का पूरा नाम, पता, फोन नंबर और घर का कोई अन्य संपर्क और कब से गायब है, इस बारे में बताया जा सकता है। किसानों ने कहा कि सरकार इंटरनेट सेवाओं को बंद करा रही है, जिससे साफ हो गया है कि किसानों से सरकार डर गई है।

सरकार को इंटरनेट सेवाएं तुरंत बहाल करनी चाहिए और किसानों पर हमला कराना बंद करे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि वास्तविक तथ्य किसानों और सामान्य जनता तक पहुंचे, इसलिए इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है।

अगर हमें अंगुली टेढ़ी करनी पड़ी तो सरकार के लिए परेशानी हो जाएगी: चढूनी
भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को मंच से कहा कि अगर कोई आंदोलन पर आकर हमला करे तो हमें शांत रहना है। लेकिन बाद में पूरा जवाब देना है और जब गांवों में वोट मांगने आए तो इनकी तसल्ली बैठानी है। चढूनी ने कहा कि हमारे घर में आकर हमला किया जा रहा है और इस तरह से हमारे सब्र का इम्तहान नहीं लिया जाए। ऐसा वक्त न आए कि हमें अंगुली टेढ़ी करनी पड़े और सरकार के लिए परेशानी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें