फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मैच में हरियाणा ने बीपीसीएल को 45-24 से रौंदा

Thu, 09 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में अंक हासिल करने जूझते खिलाड़ी - फोटो : bureau
विज्ञापन
राई स्पोर्ट्स स्कूल में वीरवार को एक करोड़ की इनामी पं. दीनदयाल उपाध्याय अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। जहां कई मैच खेले गए तो हरियाणवी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लाफ्टर शो में कलाकारों व कवियों ने मौजूद लोगों के खूब ठहाके लगवाए। वहीं कबड्डी देखने को लेकर युवाओं व लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया और मैच देखने के लिए काफी भीड़ जमा रही। जिससे साफ हो गया कि इस परंपरागत खेल से आज भी लोग जुड़े हुए है। प्रतियोगिता के पहले ही मैच में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दम दिखाया और बीपीसीएल की टीम को 45-25 से हरा दिया। दूसरा मैच महेंद्रा एंड महेंद्रा व सर्विसेज के बीच खेला गया, जिसमें सर्विसेज ने 40-30 से जीत दर्ज की। वहीं, उत्तराखंड व रेलवे के बीच खेले गए मैच में रेलवे को 39-27 से जीत मिली। उत्तर प्रदेश व एयर इंडिया के बीच हुआ मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें पहले हाफ में उत्तर प्रदेश ने एयर इंडिया पर 13-12 से बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में एयर इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए उत्तर प्रदेश को 33-24 से दिया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पहले ही मैच में जीते तो बढ़ गया उत्साह
सांसद रमेश कौशिक व डीसी केएम पांडुरंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैचों की शुरुआत कराई। इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए वहां काफी लोग पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया गया। पहला मैच हरियाणा की टीम के जीतने पर लोगों का उत्साह दोगुना हो गया और उसके बाद सभी टीमों के खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की गई। वहीं स्कूल में शाम को उद्घाटन समारोह रखा गया था। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल, खेलमंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव, सांसद रमेश कौशिक, कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत ने दीप जलाकर व गुब्बारे छोड़कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद खेल कबड्डी के मसकट गबरू का लोकार्पण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। वहां वंदेमातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, कबड्डी थीम सांग की प्रस्तुति से खिलाड़ियों में रोमांचभर गया तो हरियाणा पुलिस बैंड व जवानों की ओर से सलामी दी गई। वहां की गई रंग बिरंगी लाइटिंग ने अलग ही छटा बिखेरी और वहां का नजारा काफी आकर्षित बना रहा।
लाफ्टर शो में लोगों को खूब हंसाया
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान लाफ्टर शो का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों व कवियों ने लोगों को खूब ठहाके लगवाए। कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपने अंदाज में चुटकुले और कविताएं सुनाई तो दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। उन्होंने सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों को भी अपनी कविताओं में शामिल किया। कवि गजेंद्र सोलंकी ने लाफ्टर शो में खूब रंग बिखेरे। सोलंकी ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती देते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्र व समाज के सामने की विभिन्न समस्याओं को उठाया। सरदार प्रताप सिंह फौजदार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कवयित्री डॉ. सीता लागर ने भी खूब ठहाके लगवाए और मंच का संचालन करने वाले जगबीर राठी ने गायन शैली में लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अपने पैर सदैव जमीन पर रखने चाहिए, क्योंकि अहंकार विनाश की ओर ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें