फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूलिका से जीवन में रंग भर रहा एक बंदी

Fri, 17 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
बंदी रवि व ट्रेनर कुलमीत एनआईओएस के कैलेंडर में छपी पेंटिंग को दिखाते हुए। - फोटो : bureau
विज्ञापन
किशोरावस्था में की गई एक गंभीर भूल ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया लेकिन जब गलती का अहसास हुआ तो उसने जीवन संवारने की शुरुआत जेल से ही कर ली। जिला कारागार के बंदी रवि नेे इसका माध्यम बनाया तूलिका को और इसके जरिये अपने बेरंग जीवन में रंग भरने का प्रयास शुरू कर दिया। उसके इन प्रयासों को शुरुआती सफलता भी मिली है। रवि की पेंटिंग को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) सेंटर के वार्षिक वॉल कैलेेंडर में जगह मिली है।
विज्ञापन


कैलेंडर में बिखेरी भारत की छवि
रवि ने अपने ट्रेनर कुलमीत मास्टर के सानिध्य में जो कैलेंडर तैयार कर एनआईओएस को भेजा था उसमें भारत की पूरी छवि को दिखाया गया है। कैलेंडर में महात्मा बुद्ध से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रविंद्र नाथ टैगोर से लेकर कल्पना चावला तक की फोटो को शामिल किया गया है। इसमें देश में सभी धर्मों की एकता को भी प्रदर्शित करने के साथ किसान की महत्ता को भी दर्शाने का प्रयास किया गया है। उगते सूर्य और हिमालय से निकलती गंगा का सौंदर्य भी इसमें दिखता है।

12 पेंटिंग में मिला स्थान
एनआईओएस द्वारा संस्थान के कैलेंडर के लिए संस्थान से संबंद्ध सभी केंद्रों से पेंटिंग मांगी गई थी। इनमें से कुल 12 पेंटिंग में से रवि की पेंटिंग का चयन किया गया। इसके लिए उन्हें संस्थान की तरफ से 1500 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन


कारागार की गतिविधियों का तैयार किया कैलेंडर
रवि ने अपने ट्रेनर कुलमीत के साथ मिलकर कारागार में सालभर होने वाली गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया है। इसमें सभी त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रम का पूरा विवरण दिया गया है। साथ ही कारागार में चल रहे सभी पाठ्यक्रम व इवेंट का शानदार चार्ट भी तैयार किया है। उसकी पेंटिंग को जेल महानिदेशक यशपाल सिंघल भी सराहना कर चुके हैं।

बंदियों की प्रतिभा निखारने का हो रहा प्रयास
जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर के अनुसार कारागार में बंदियों का भविष्य सुधारने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसी के तहत बंदियों की प्रतिभा निखारने का की पहल होती है। बंदी रवि की रुचि के अनुसार उसे पेंटिंग में पारंगत किया जा रहा है। उसकी शुरुआत काफी अच्छी रही है। वह कारागार से बाहर जाकर पेंटिंग में अपना भविष्य बना सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें