फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जले युवकों के शवों की हुई शिनाख्त

Tue, 02 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहाना के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने जान पर खेलकर सात युवकों की जान बचाई थी। हालांकि आग में बुरी तरह से झुलसे दो युवकों को पुलिस टीम नहीं बचा सकी, जिसका टीम को मलाल है। पुलिस की जांच में दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों दूल्हेे के दोस्त थे और शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थेे। तभी उनकी ईक्को वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई थी। दोनों गाड़ियों में सीएनजी किट लगी होने के चलते आग लग गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से जींद निवासी थे मृतक
रविवार देर रात गांव मोहाना के पास ईक्को वैन व एसेंट कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। वैन सवार दो युवक जिंदा जल गए थे और सात अन्य बुरी तरह से झुलस गए थे। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला था, लेकिन दो युवक तब तक पूरी तरह से जल गए थे। आग में जिंदा जले युवकों की पहचान दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-3 निवासी अरुण (19) व अक्षम (18) के रूप में हुई। दोनों मूलरूप से जींद के गांव राजपुर के रहने वाले है, लेकिन उनके परिजन कई दशक से रोहिणी में रह रहे हैं। वहीं, आग में झुलसे युवकों की पहचान सेक्टर-3 रोहिणी निवासी अंकित, रवि, मोहित, अशोक, कपिल, नवीन व अजय के रूप में हुई है। सातों घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी कार में सवार गांव माच्छरी निवासी राकेश व रवि भी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में रोहिणी निवासी पारूष के बयान पर एसेंट चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर्मियों की बहादुरी से बची सात जिंदगी
जिस समय दोनों गाड़ियों की टक्कर हुई पुलिस कर्मी थाने की मेस में खाना खाने बैठे थे। सूचना मिलते ही मोहाना थाना प्रभारी वीरभान, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई राकेश कुमार, एसपीओ चंद्रभान व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। ईक्को वैन में आग लगी होने के कारण उसकी खिड़की नहीं खुल रही थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खिड़की खोलकर अंकित, रवि, मोहित, अशोक, कपिल, नवीन व अजय को बाहर निकाला, लेकिन अरुण व अक्षम को बाहर नहीं निकाल सके। इस दौरान जहां एएसआई राकेश के हाथ भी कई स्थानों से झुलस गए।
विज्ञापन

वैन में आगे सवार थे दोनों युवक
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक अरुण व अक्षम वैन की अगली सीट पर सवार थे। वैन व एसेंट कार दोनों में सीएनजी किट लगी थी, जिससे गाड़ियों के टकराते ही उनमें आग लग गई।
हादसा दर्दनाक था। पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सात युवकों की जान बचाई है। बहादुरी का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

-अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें