फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उद्घाटन, कल सेमिनार, 10 को निकलेगी शोभायात्रा

Thu, 08 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हए अतिरिक्त उपायुक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में वीरवार को गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा, जिसमें सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने दी। वह बुधवार को महोत्सव की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल में 8 से 10 दिसंबर तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे। नौ दिसंबर को भागवत गीता पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर करेंगे, जबकि सायंकालीन सत्र में सांसद रमेश कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
10 दिसंबर को अंतिम दिन नगर में पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे शहरी स्थानीय निकाय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। महोत्सव के आखिरी दिन ही शाम को सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंत्री कविता जैन बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगी। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जार किए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ संजीव सैनी, बिजली निगम के एक्सईएन एसके ढुल, नगर निगम के एक्सईएन ठाकुरलाल शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. ज्योति जुनेजा, प्रिंसिपल वीके मित्तल, समाजेसेवी मोहन सिंह मनोचा, सतपाल अहलावत, पवन तनेजा, जगदीश कुमार, सुभाष सिसोदिया, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, राजेंद्र दहिया, प्रदीप पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें