फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला कांग्रेस की नई टीम में सोनीपत को मिला प्रतिनिधित्व, पायल मलिक बनीं शहरी जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत कांग्रेस भवन में महिला पदा​​धिकारियों का स्वागत शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रो
विज्ञापन
- प्रदेश और जिला स्तर पर पांच महिला नेत्रियों को सौंपी गई संगठन की जिम्मेदारी
विज्ञापन

फोटो 18: सोनीपत कांग्रेस भवन में महिला पदाधिकारियों का स्वागत शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नई टीम में सोनीपत की पांच महिला नेत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की। इसमें पायल मलिक को सोनीपत शहरी महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के बाद मंगलवार को सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सोनीपत की अन्य चार महिला नेत्रियों में प्रमिला मलिक को सोनीपत ग्रामीण महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्षए नीलम बाल्याण और डाॅ. आरती गहलोत को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष व सीमा खासा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने की। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया विशेष रूप से मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने पायल मलिक सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। कमल दिवान ने कहा कि पायल मलिक से उम्मीद जताई कि नई टीम महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें