फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती नहीं मिलने पर तीसरे साथी से भी कराया था युवती से दुष्कर्म

Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले युवकों ने गैंगरेप करने के साथ ही अपने तीसरे साथी से भी युवती से दुष्कर्म कराया था। साथ ही आरोपियों ने उसके गहने भी एक अन्य युवक को बेच दिए थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर युवती के गहनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हुई स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। वहीं, युवती की बहन को भगाने के मामले में आरोपी रहे अनीस को पुलिस ने उस मामले में भी एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 20 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बेटी 18 फरवरी को घर से अचानक लापता हो गई है। आसपास पता करने पर जानकारी मिली है कि विशाल नगर निवासी अनीस ने उसकी बेटी का अपहरण कर रखा है। इसी बीच आरोपी ने युवती के परिजनों से उसे छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये फिरौती की डिमांड कर दी। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक का शिकायतकर्ता के घर आना-जाना रहा है। वह शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी को पहले भगा ले गया था। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी अनीस को उसके साथी विशाल नगर के ही रिंकू के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-15 से काबू कर लिया था। पुलिस ने उस कमरे से ही युवती को भी बरामद कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया था। बाद में युवती ने बताया कि फिरौैती न मिलने पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही बाद में एक अन्य युवक को बुलाया था। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने रिमांड अवधि में उनके तीसरे साथी बैंयापुर निवासी रोहित उर्फ नवाब को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
युवती के बेच दिए थे आभूषण, खरीदने वाला गिरफ्तार
आरोपियों ने पुलिस के सामने बताया कि उन्होंने युवती के पहने गए मंगलसूत्र व कानों की बालियां को भी बेच दिया था। उन्होंने बताया कि आभूषण महज पांच हजार रुपये लेकर विशाल नगर, गली नंबर-4 निवासी राजेश को बेच दिए थे। पुलिस ने राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर युवती के आभूषण बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

अनीस को फिर से रिमांड पर लिया
पुलिस ने युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अनीस को उसकी बहन को भगाने के मामले में फिर से रिमांड पर लिया है। आरोपी पर युवती को बहन को भगाने का मामला दर्ज था, जिसमें भी वह फरार चल रहा था।
युवती का अपहरण करने के बाद उससे दुष्कर्म के आरोपियों ने तीसरे साथी से भी युवती से दुष्कर्म कराया था। साथ ही उसके आभूषण भी बेच दिए थे। दुष्कर्म करने व आभूषण खरीदने वाले को भी काबू कर लिया गया है। अनीस को युवती को बहन को भगाने के मामले में एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

प्रहलाद सिंह, प्रभारी, थाना सदर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें