फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण जाटों का हक, पर शांतिपूर्ण ढंग से करें प्रदर्शन : हुड्डा

Thu, 02 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा।
विज्ञापन
अनाज मंडी में प्रेस वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सिंह हुड्डा। - फोटो : bureau
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आरक्षण जाटों का हक है और उसके लिए शांतिपूर्ण तरीके से की जाने वाली मांग जायज है। इसलिए मैं लोकतांत्रिक तरीके से रखी जा रही हर मांग का समर्थन करता हूं, लेकिन भाजपा सरकार की मंशा इस पर साफ नहीं है। उसकी मंशा साफ होती तो आधा अधूरा आरक्षण नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा बुुधवार को खरखौदा अनाज मंडी में दहिया खाप के पूर्व प्रधान सुभाष दहिया के यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने दो साल हो चुके हैं। सरकार अभी तक नया प्रोजेक्ट नहीं ला सकी, लेकिन चार प्रोजेक्ट उसके पास हैं। इनमें बदला, बदली, फीता काट व नाम बदलना है। अगर जनता को भाजपा की ओछी रणनीति से बचना है तो अपने भाईचारे को बनाकर रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार भाजपा प्रदेश के भाईचारे को ठेस पहुंचाने में कामयाब रही थी क्योंकि खुद प्रकाश सिंह कमेटी ने सरकार को सीधे तौर पर दोषी ठहराया है।
एसवाईएल का पानी चाहिए तो हमारे साथ मिलकर काम करे इनेलो
पूर्व सीएम ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि एसवाईएल पर सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम इनेलो कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर काम करने की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार की है। उन्होंने कहा कि इनेलो पहाड़ पर कुआं खोदने की कार्रवाई करना चाहती है। यह सिर्फ पंजाब चुनाव में अकाली दल को फायदा पहुंचाने भर के लिए है। इससे हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिलने वाला। अगर इनेलो चाहती है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले तो हमारे साथ मिलकर केंद्र सरकार पर इसके लिए दबाव बढ़ाने के लिए काम करे।
विज्ञापन

बजट में कुछ नहीं मिला
उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया दी कि रेल व आम बजट एक साथ ही पेश किया जा रहा है, लेकिन उसमें प्रदेश के लिए कुछ नहीं मिला है। पिछले साल पेश हुए बजट के तहत भी प्रदेश में एक इंच रेल लाइन भी नहीं बिछाई गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जाने के बाद से प्रदेश के विकास के नाम पर एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगाया गया है। इस दौरान विधायक जयवीर सिंह, कृष्णमूर्ति हुड्डा, चक्रवर्ती शर्मा, संतराम, अजीत सैनी, सुनील, जोगिंद्र दहिया, रमेश दहिया, शमशेर, कृष्ण दहिया, सुरेंद्र दहिया, जयभगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें