फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: शहर में हटाया अतिक्रमण, 40 दुकानदारों को जुर्माने के नोटिस जारी किए

Fri, 24 Nov 2023 03:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

टीम ने दिल्ली रोड, सोनीपत मार्ग व सांपला रोड पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 40 दुकानदारों को 5000-5000 रुपये के नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
शहर में हटाया अतिक्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा शहर में नगरपालिका की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले 40 दुकानदारों को 5000-5000 रुपये जुर्माने के नोटिस जारी किए गए। नपा सचिव संदीप गर्ग के नेतृत्व में शहर में कार्रवाई की गई। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 

विज्ञापन


नपा सचिव संदीप गर्ग के नेतृत्व में टीम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान टीम ने कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने एकत्रित होकर नपा सचिव से कुछ समय के लिए मोहलत मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद नपा सचिव दुकानदारों को लेकर कार्यालय चले गए।
विज्ञापन

काफी देर तक चली मंत्रणा के बाद नपा सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे शेड बना रखे हैं, वह जल्द ही हटा ले। साथ ही जिन्होंने नाले के ऊपर पक्का फर्श कर लिया है। वह खुद हटा ले।
विज्ञापन


नाले की सफाई के दौरान कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है। इसके बाद नपा सचिव के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली रोड, सोनीपत मार्ग व सांपला रोड पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले 40 दुकानदारों को 5000-5000 रुपये के नोटिस जारी किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें