फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Encounter: सोनीपत में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे

Thu, 27 Feb 2025 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

सोनीपत के गांव बैयापुर ककरोई रोड पर देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पकड़े गए आरोपियों पर सिटी थाना क्षेत्र में एक मिठाई के दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बैंयापुर-ककरोई रोड पर देर रात स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ तीन बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे नागरिक अस्पताल में उपचार दिलाया गया, जहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन







स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि गांव बैंयापुर-ककरोई रोड पर कुछ युवक किसी वारदात की फिराक में हैं। उनके पास हथियार है। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवकों को आत्मसमर्पण करने को कहा। जिस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो एक युवक के पैर में जाकर लगी। युवक की पहचान गांव भठगांव लक्ष्य के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों को सिटी थाना क्षेत्र के मिष्ठान भंडार संचालक से रंगदारी मांगने समेत लूटपाट के भी आरोप है। रंगदारी देने से मना करने पर युवकों ने दुकानदार को मारने की धमकी दे रखी थी। पुलिस ने आरोपियों से बाइक, तमंचा, खोल, दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें