सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली थी कि सांदल कलां रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त न होने पर शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। मृतक नीली, पीली रंग की धारीदार शर्ट पहने था। जिसके पीछे कलर 5152 लिखा है। नीले रंग की जींस की पैंट और नीले रंग की चप्पल पहने था।