फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, मां की अंतिम यात्रा को दिया कंधा

Thu, 16 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
अपनी माता सुमित्रा की चिता को मुखाग्नि देती ज्योति व लीना। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के चार मरला की दो बहनों ने अपनी मां की अंतिम यात्रा को कंधा देकर बेटों का धर्म निभाया। वहीं, दोनों बेटियों ने ही मां की चिता को भी मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की हर रस्म निभाई। दोनों ने अपनी मां के नेत्र भी दान कराए, ताकि मरने के बाद भी उनकी माता के नेत्र किसी को रोशनी दे सकें। दोनों बहनों ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के ओल्ड डीसी रोड स्थित चार मरला निवासी सावित्री (74) पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार रात उनका निधन हो गया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सावित्री को संतान के रूप में दो बेटियां ही थीं। इकलौते बेटे प्रवीण का कुछ वर्ष पहले करंट लगने से पहले ही निधन हो गया था। सावित्री देवी के निधन के बाद जब बात अंतिम संस्कार की आई तो दोनों बेटी ज्योति व लीना बेटों की जिम्मेदारी निभाने आगे आईं। परिजनों व रिश्तेदारों ने भी अंतिम संस्कार के लिए सारी रस्म बेटियों से ही कराने का निर्णय लिया। दोनों बेटियों ने मां की शवयात्रा को कंधा भी दिया और मुखाग्नि भी दी। दोनों बहनें अपनी मां का नेत्रदान करने का फैसला भी कर चुकी थीं। ज्योति सोनीपत में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और उसकी भी दो बेटियां है। वहीं, लीना गृहणी हैं और उसकी एक बेटी है। दोनों बहनों के पिता भीम सैन स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें