फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी पर कैशलेस का स्टीकर, हाथों में पुराना फोन, मंत्री ने पपीते और मटर वाले को दिए नए स्मार्टफोन

Mon, 19 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
सब्जी मंडी में पपीता विक्रेता को प्रशासन की ओर से स्मार्टफोन भेंट करतीं केबिनेट मंत्री कविता जैन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैशलेस को बढ़ाने देने के लिए रविवार को मंत्री और सांसद भी आमजन तक पहुंचने के लिए सड़क पर उतर आए। सब्जी मंडी में जाकर न केवल पपीते और मटर खरीदा, बल्कि प्रशासन की जेब से दो रेहड़ी वालों को दो स्मार्टखरीद कर दिए। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि जो दुकानदार कैशलेस व्यवस्था में बढ़चढ़ कर भाग लेगा, उसे जरूर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह सांसद रमेश कौशिक और उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग मंडी में कैशलेस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने पहुंचे। यहां उन्होंने पहले एक बड़ी दुकान से फल खरीदे और जैसे ही पीछे मुड़े तो देखा कि एक पपीते की रेहड़ी पर कैशलेस का स्टीकर लगा हुआ था। यहां से उपायुक्त ने 55 रुपये और सांसद ने 60 रुपये का पपीता खरीदा। इसके बाद उन्होंने पेटीएम से इसका भुगतान किया।
भुगतान करने के बाद जैसे सभी चलने लगे तो उपायुक्त ने उससे पूछा कि पैसे उसके खाते में पहुंचे या नहीं। इस पर रामकुमार प्रजापति अपने पुराने और टूटे-फूटे मोबाइल में संदेश चेक करने लगा। उपायुक्त ने उससे खुद मोबाइल लेकर संदेश कंफर्म किए तो उसे लगा कि रामकुमार ने इतने बड़े अभियान को अपनाया तो उसे कुछ इनाम जरूर मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने उसे तुरंत नया स्मार्टफोन देने की घोषणा की। वहीं, उपायुक्त ने इसके बाद सेक्टर-14 के कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री कविता जैन को इस बात की जानकारी दी और आग्रह किया कि वह खुद रामकुमार को मोबाइल दें। इस पर पूरा काफिला एक बार फिर से सब्जी मंडी जा पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने भी रामकुमार से पपीता खरीदा और उसे उपायुक्त द्वारा घोषित किया गया नया साढ़े सात हजार रुपये मूल्य का 4जी मोबाइल भेंट किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सब्जी विक्रेता राजेश कुमार से 20 रुपये की एक किलो मटर खरीदी और पेटीएम से भुगतान किया और विक्रेता राजेश कुमार को भी एक नया 4जी स्मार्टफोन गिफ्ट किया। उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि कैशलेस सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इन दो लोगों ने बगैर सुविधाओं के कैशलेस सिस्टम को प्रोत्साहित किया है, जो बड़ी बात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें