फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनरा बैंक की प्रबंधक के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपी शिकायत

Wed, 30 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
कायत के बाद बैंक में रिकॉर्ड जांचते नायब तहसीलदार देशराज कंबोज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजलू गढ़ी गांव स्थित कैनरा बैंक की प्रबंधक पर कैश वितरित करने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरपंच सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम निर्मल नागर को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन


शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार देशराज कम्बोज को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी ने बैंक में जाकर खातों की जांच की। शिकायत में उपभोक्ता अशोक, दिनेश, नरेन्द्र, रामकरण, पवन, संदीप, राजेश, कृष्णा देवी, रघबीर, मुकेश, संदीप, दीपक, विरेन्द्र, भूपेन्द्र, संदीप, जसवंत, संदीप ने आरोप लगाया कि प्रबंधक द्वारा अपने जानकारों को ज्यादा पैसे दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को कई-कई दिन पैसे लेने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा बैंक प्रबंधक जान बूझकर एटीएम में पैसे नहीं डाल रही है। यदि एटीएम में पैसे डलवाए जाएं तो उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
जांच अधिकारी नायब तहसीलदार देशराज कम्बोज ने बताया कि उन्होंने शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं के रिकार्ड कि जांच की है। जांच के बाद बैंक के उच्च अधिकारियों को रिर्पोट भेज दी जाएगी। लापरवाही किसी सूरत में सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें