फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मशीन बनी परेशानी का सबब, डिपो होल्डरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरित करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई बायोमीट्रिक मशीन डिपोधारकों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। डिपोधारकों का आरोप है कि मशीन में नेटवर्क की दिक्कत होने से सही ढंग से काम नहीं कर रही है। इस कारण आए दिन उपभोक्ता उनसे झगड़ा कर रहे हैं और मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। डिपोधारकों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से मशीन ठीक करने और नेटवर्क की गड़बड़ी को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को गोहाना खंड के डिपोधारकों ने एकत्र होकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि विभाग की नाकामी के कारण उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विभाग द्वारा राशन के वितरण के लिए जो बायोमीट्रिक मशीन लागू की है, वह सही ढंग से काम नहीं कर रही है।

उपभोक्ताओं के अंगूठे सही नहीं आ रहे हैं। जिस कारण वे राशन वितरित नहीं कर पा रहे है। पिछले महीने का राशन भी उनके गोदामों में भरा पड़ा है। ऊपर से उपभोक्ता आए दिन उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं तथा कई उपभोक्ता मारपीट तक उतर आते हैं। इस मौके पर दलबीर, सुरेंद्र, सतीश, राजेश, अजमेर व विनोद आदि डिपोधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन


छोड़ना चाहतें हैं डिपो
डिपोधारकों ने कहा कि जिस प्रकार विभाग द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, वे सामूहिक रूप से डिपो छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि कुल 115 डिपोधारक हैं, जिनमें से 85 डिपोधारक तुरंत प्रभाव से अपना डिपो छोड़ने को तैयार बैठे हैं, जबकि अन्य डिपोधारक भी विभाग की कार्यप्रणाली से परेशान हैं।

बायोमीट्रिक के बिना नहीं बंटेगा राशन
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वीरेंद्र नसीर ने कहा कि बिना बायोमीट्रिक मशीन के राशन का वितरण नहीं होगा। उनका कहना है कि यह सरकार का आदेश है तथा कुछ लोगों को सरकार की यह योजना रास नहीं आ रही है। इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन कई जगह सही काम चल रहा है। जल्दी ही समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें