फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देश में सबसे प्रदूषित शहर बना सोनीपत, लगातार तीसरे दिन एक्यूआई तीन सौ पार

Tue, 02 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :46: सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। एक बार फिर सोनीपत देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 दर्ज किया गया। शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को सोनीपत देश का सबसे प्रदूषित शहर था। रविवार को यह देशभर में प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बुलेटिन में सोमवार को फिर एक बार सोनीपत ने देश के सबसे प्रदूषित शहर का स्थान हासिल कर लिया है। लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण पर्यावरणीय संकट की ओर इशारा कर रहा है। मौसम भी लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस था।
दूषित हवा के असर से दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ी
प्रदूषण के इस स्तर का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दमा और सांस की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की ओपीडी में संख्या बढ़ी है। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ, गले में जलन, आंखों में पानी और लगातार खांसी की शिकायतें हो रही हैं। डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि प्रदूषित हवा में साधारण व्यक्ति भी प्रभावित होते हैं। बुजुर्ग, बच्चे और रोगियों के लिए संवेदनशील होती है।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने की वजहें

विशेषज्ञों के अनुसार सोनीपत में प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारक कूड़े में आग लगाना है। साथ ही हवा की धीमी गति भी मुख्य कारक है। सोमवार को पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। इससे प्रदूषक के कण वातावरण में जमे रहे। तापमान में गिरावट का भी प्रभाव पड़ता है। इन परिस्थितियों के चलते वायु प्रदूषण का स्तर नीचे आने का नाम नहीं ले रहा।

सावधानी बरतनी चाहिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राकेश फोगाट कहते हैं एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंचने पर हवा हानिकारक हो जाती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का प्रयोग अनिवार्य करें। सुबह-शाम की बाहरी गतिविधियों से बचें। अधिक पानी पीएं और घरों में एयर-प्यूरीफिकेशन की व्यवस्था रखें। किसी भी तरह की सांस संबंधी परेशानी पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें