फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत ने करनाल को 138 रनों से हराया

Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
10jjrp09- झज्जर। सक्षम शर्मा
विज्ञापन
झज्जर। सोनीपत और करनाल की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में सोनीपत ने 138 रनों से जीत दर्ज की है। बहादुरगढ़ निवासी सक्षम शर्मा ने मैच में 38 रन बनाए। करनाल के मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में सोनीपत और करनाल की टीम के बीच अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेला गया था।
विज्ञापन

इसमें सोनीपत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 307 रन बनाए। कप्तान अली मलिक ने 104 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली। सक्षम शर्मा ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। गेंदबाजी में निवेदित सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए करनाल की टीम 40.4 ओवरों में 169 रनाें पर ऑल आउट हो गई।
करनाल की तरफ से बल्लेबाजी में ईशांत रावल ने 54 गेंदों में 41 रन और कप्तान कर्ण डाबरा व तनिष्क गुलिया ने 31-31 रन बनाए। वहीं सोनीपत की तरफ से गेंदबाजी में विनीत ने चार विकेट और अमन डागर ने तीन विकेट हासिल किए। सोनीपत की टीम ने जोन-बी के ग्रुप में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए पहला स्थान पाया है। अब सोनीपत की टीम अपना अगला मैच क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें