फोटो 47- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. मंजुला स्पाह व स्टाफ सदस्यों के
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्रा सोनिका गोयल ने 1150 में से 956 (82.61 फीसदी) अंकों के साथ एमएससी रसायन शास्त्र के सेमेस्टर-1 व 2 के परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यायल में टॉप किया। सोनिका गोयल सहित जीवीएम की चार छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने एमएससी रसायन शास्त्र के सेमेस्टर-1 व 2 का परीक्षा परिणाम संयुक्त रूप से घोषणा किया। परीक्षा परिणाम में जीवीएम महाविद्यालय की चार छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में जगह बनाई। विवि की टॉपर का खिताब भी जीवीएम की सोनिका को मिला। वहीं निधि ने 904 (78.61 फीसदी) अंकों के साथ छठा, काजल ने 900 (78.26) अंक लेकर आठवां व काजल ने 897 (78.06) अंक लेकर विवि की सूची में 10वां स्थान हासिल किया।
सीएसआईआर-नेट परीक्षा में भी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि महाविद्यालय की एमएससी रसायन शास्त्र की छात्राओं ने सीएसआईआर-नेट की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया। एमएससी रसायन शास्त्र 2021-22 बैच की छात्रा खुशबू ने जेआरएफ में ऑल इंडिया रैंक-20 (सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर-2023) प्राप्त किया। लक्ष्मी ने रैंक-10 हासिल किया। इसी प्रकार 2022-23 बैच की छात्रा इतेश ने जेआरएफ में ऑल इंडिया रैंक-10 व जान्हवी रानी ने नेट में ऑल इंडिया रैंक-42 (सीएसआईआर-नेट परीक्षा जून-2024) प्राप्त किया।