फोटो सिकंदरपुर एथलेटिक्स नर्सरी के विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच शर्मिष्ठा। स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : Archive
गोहाना। सोनीपत में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिकंदरपुर माजरा नर्सरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नर्सरी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन ने जिला स्तर पर पदक हासिल किए। खिलाड़ी सोनिया ने मैराथन में द्वितीय और 60 मीटर दौड़ में भी पदक हासिल किया, जबकि विधि ने ट्राईथलॉन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नर्सरी पहुंचने पर कोच शर्मिष्ठा ने उन्हें सम्मानित किया।
कोच ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सरी के अन्य खिलाड़ियों से भी मेहनत और अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया। संवाद