फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत की बेटी कनिका सिवाच बनी मेलबर्न कोबराज का हिस्सा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान

Tue, 07 Jul 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :06: कनिका​ सिवाच।
विज्ञापन
सोनीपत। खेल नगरी के रूप में पहचान बना चुके सोनीपत की एक और बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन किया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी कनिका सिवाच अब ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित हॉकी क्लब मेलबर्न कोबराज का हिस्सा बन गई हैं।
विज्ञापन

क्लब ने सोशल मीडिया के माध्यम से कनिका का स्वागत करते हुए उनके अनुभव और प्रतिभा की सराहना की है। कनिका सिवाच भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच की बेटी हैं। खेलों से जुड़े परिवार में पली-बढ़ी कनिका ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। मई 2024 में कनिका को जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्होंने जूनियर एशिया कप 2024 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में आयोजित जूनियर महिला विश्व कप में भी उन्होंने भारतीय अंडर-21 टीम का प्रतिनिधित्व कर देश का गौरव बढ़ाया। घरेलू स्तर पर भी कनिका का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हीरो हॉकी इंडिया लीग में ओडिशा वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न कोबराज क्लब से जुड़ने का अवसर मिला है। वहीं मेलबर्न कोबराज ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि कनिका के टीम में शामिल होने से उनकी टीम और मजबूत होगी तथा वह उनका स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें