फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत पुलिस को मिलीं 5 नई बाइकें

Mon, 09 Mar 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में विभाग को मिली नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं आयुक्त ममता 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत पुलिस की राइडर टीम और मजबूत हो गई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया से विभाग को पांच नई मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन्हें सोमवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया से बिजनेस एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर देवाशीष हांडा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पुलिस की फील्ड मोबिलिटी बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे यातायात और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की तरफ से ट्रैफिक पुलिस को 55 रेगुलर रिफ्लेक्टिव जैकेट, 55 विंटर रिफ्लेक्टिव जैकेट, 55 टॉर्च बैटन, 5 स्पीड डिस्प्ले रडार बोर्ड, 20 मेटल बैरिकेड, प्रिंटर के साथ 10 अल्कोहल मीटर और 55 शोल्डर फ्लैशर भी दिए गए हैं।
देवाशीष हांडा ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है। सुरक्षित सड़कें सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। पुलिस आयुक्त ने इस सहयोग के लिए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से पुलिस की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय प्रबिना पी, पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं ट्रैफिक नरेंद्र कादयान, पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन कुशल पाल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें