फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झगड़े की रंजिश में घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। झगड़े की रंजिश में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीवन विहार के रहने वाले युवक अरमान और उसकी मां की लाठी-डंडों व राॅड से पिटाई की। आरोप है कि हमलावर युवकों ने उसके दोस्त को भी रास्ते में घेर कर पीटा। अरमान की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव बेगा के रहने वाले अरमान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ जीवन विहार कॉलोनी में रहते हैं। कई महीने पहले उनका यहीं के रहने वाले यश उर्फ अंडे वाले के साथ झगड़ा हुआ था। इसको लेकर यश ने थाने में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी झगड़े की रंजिश में यश ने अपने दोस्त कमलु, सागर उर्फ बाबू, शिवम उर्फ गंजा, संजय और राहुल के साथ उनके घर में घुस कर लाठी-डंडों और राॅड से उन पर हमला किया। बचाने आई मां शबनम के साथ भी मारपीट की।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। भागने के दौरान रास्ते में उसके दोस्त धीरज को भी लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें