फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, बाहर से ही कर दिया रैफर

Sat, 21 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
विज्ञापन
गर्भवती - फोटो : sonepat
विज्ञापन
शहर के सामान्य अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक गर्भवती महिला ढाई घंटे तक अस्पताल की सीढ़ियों पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। जहां बाद में एक चिकित्सक आया और उसने महिला को बाहर से ही खानपुर कलां गांव स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शहर में आदर्श नगर निवासी सन्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह सुबह पांच बजे अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। सन्नी ने कहा कि वहां पर न तो चिकित्सक मिला और न ही स्वास्थ्य कर्मी। कुछ समय बाद एक चिकित्सक आया।

उस चिकित्सक ने भी सन्नी की पत्नी को यहां दाखिल करने की बजाय बाहर से ही महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वहां एंबुलेंस नहीं मिली। महिला ढाई घंटे तक अस्पताल के बाहर तड़पती रही। बाद में खानपुर कलां अस्पताल से एंबुलेंस आई और वह गर्भवती महिला को वापस अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


क्या बोली एसएमओ
सामान्य अस्पताल की एसएमओ डॉ. पूनम ने कहा कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया। अस्पताल में चिकित्सक ड्यूटी पर था। अगर किसी को कोई परेशानी थी तो उनसे आकर मिल सकता था। इस संबंध में चिकित्सक से भी जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें