फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम को घुटने में लगी चोट, एशियन चैंपियनशिप में खेलना मुश्किल

विज्ञापन
सोनम मलिक के अकादमी कोच के साथ माता-पिता। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
भूपेंद्र धुरान
विज्ञापन

गोहाना। मदीना की बेटी सोनम मलिक के ओलंपिक में क्वालीफाई करने से जहां परिवार व ग्रामीण में खुशी हैं। वहीं घुटने में चोट लगने से उनका कजाकस्तिान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में खेलने पर संशय बना है। ओलंपिक क्वालीफाई में खेलते हुए सोनम को घुटने में चोट लग गई थी। ऐसे में परिजन सोनम को गांव में बुलाकर उसकी ओलंपिक की तैयारी कराना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने अंतिम फैसला फेडरेशन पर छोड़ा है।
पहलवान सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में खेले गए ओलंपिक क्वालीफाई चैंपियनशिप के सहारे ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। वहीं कजाकिस्तान में 13 से 18 अप्रैल को होेने वाली एशियन चैंपियनशिप में चोट के कारण सोनम का खेलना मुश्किल लग रहा है। पिता राजेंद्र मलिक ने बताया कि ओलंपिक क्वालीफाई के लिए खेलने के दौरान सोनम को घुटने में चोट लग गई है। वह चोट के कारण पैर में अधिक दर्द बता रही है। इसको लेकर उनकी सोनम व उनके कोच कुलदीप मलिक से बातचीत हुई थी। फिलहाल डॉक्टर सोनम की जांच करने के बाद आगामी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

बड़े भाई के साथ अभ्यास करती है सोनम
सोनम मलिक के पिता राजेंद्र मलिक गांव आहुलाना स्थित शुगर मिल में स्टोर ब्वॉय की नौकरी करने के साथ ही कुश्ती खेलना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने सोनम और उसके बड़े भाई मोहित मलिक को कुश्ती खिलाने का निर्णय लिया। इसके लिए सोनम गांव में अकादमी में अभ्यास करने लगी थी। यहां वह अपने भाई मोहित के साथ अभ्यास करती है। एशियन चैंपियनशिप में क्वालीफाई होने से पहले सोनम ने गांव की ही अकादमी में अपने भाई के साथ 15 दिन तक अभ्यास किया था। अब ओलंपिक की तैयारी के लिए भी परिजन सोनम को गांव बुलाना चाहते हैं।
विज्ञापन

सोनम के पिता राजेंद्र मलिक ने कहा कि वह चाहते हैं कि सोनम गांव में आए। यहां उसके घुटने का इलाज कराया जाएगा। इसके साथ ही ओलंपिक के लिए यहीं तैयारी करे। अगर फेडरेशन के डॉक्टर सोनम को चोट के कारण एशियन चैंपियनशिप में खेलने की सलाह नहीं देते तो वह उसे गांव में ही बुलाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें