फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की युवती से दोस्ती, फिर नशीला पदार्थी पिला किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना गन्नौर क्षेत्र की एक युवती से पंजाब के युवक ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर दोस्ती की। इसके बाद बरोदा थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी सोशल मीडिया पर विजय नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। विजय ने अपने आप को पंजाब का रहने वाला बताया। युवती का आरोप है कि 8 अप्रैल को विजय ने उसे रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित बरोदा थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट पर बुलाया। वहां उसके साथ विशाल नाम का युवक भी आया था। इस दौरान वह किसी काम से कमरे के अंदर चली गई। इसका फायदा उठाते हुए विजय ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान विजय ने उसके साथ गलत काम किया।
युवती ने विजय नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में एक और युवक शामिल है। फिलहाल दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - बदन सिंह, बरोदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें