फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रजत पदक जीतकर लौटी सोनाक्षी का किया स्वागत

Thu, 04 Apr 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी टीकाराम कन्या महाविद्यालय की बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाक्षी का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। सोनाक्षी हुड्डा ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. संतोष राठी व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डाॅ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 से 30 मार्च को नासिक में आयोजित की गई थी। इसमें देश भर से ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीकाराम समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने विजेता खिलाड़ी को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डाॅ. अल्का दहिया व सविता पहल ने भी छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें