फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में पागल दो बच्चों की मां: पड़ोसी से था इश्क, प्रेमी जोड़े ने दर्दनाक ढंग से दी जान; पति बोला- समझाया था

Fri, 24 Jul 2026 08:52 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)

सार

गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास वीरवार को एक युवक और विवाहित महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग सामने आया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और विनोद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक और उसकी पड़ोसी प्रेमिका दो बच्चों की मां ने वीरवार को गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। महिला के प्रेम संबंध का पता लगने पर उसके पति ने उसे मायके भेज दिया था। बताया जा रहा है कि वह वीरवार को ही वापस लौटी थी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीरवार को एक युवक और युवती गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। दोनों ने रेलवे ट्रैक के पास जाकर पठानकोट एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे ट्रेन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर जीआरपी टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच में पता लगा कि युवक अगवानपुर रोड गन्नौर का रहने वाला 28 वर्षीय विनोद था। महिला उसकी पड़ोसन 26 वर्षीय तन्नू थी। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। तन्नू विवाहित थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया है।

पति बोला समझाया भी, मायके भी भेजा था
तन्नू के पति हरि ने बताया कि उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें पत्नी और पड़ोसी विनोद के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने विनोद को समझाया और पत्नी के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। परिवार के स्तर पर समझाइश के बाद तन्नू को मायके भेज दिया गया था। 

हरि के अनुसार, वह वीरवार को ही पत्नी को मायके से वापस घर लेकर आए थे। वह उसे घर छोड़कर काम पर चले गए। दोपहर बाद घर से फोन आया कि बच्चे रो रहे हैं। तन्नू घर पर नहीं है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि तन्नू और विनोद ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
विज्ञापन

जीआरपी हर पहलू से कर रही जांच
जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे। पंचनामा के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें