फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप का कत्ल: लव मैरिज के लिए बेटे ने पिता को प्रेमिका से लगवाया 'मौत का टीका', मां को भी दी डोज पर बच गई जान

Wed, 15 May 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने प्रेम विवाह के लिए सारी हदें पार कर दीं। उसने अपनी प्रेमिका से पिता को मौत का टीका लगवाया। जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी ने मां को भी डोज दी  पर उनकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Son Killed Father - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के पुरखास राठी गांव में दो दिन पहले सहायक पंप ऑपरेटर की हुई मौत के मामले में मंगलवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, बेटे ने ही प्रेम विवाह करने के लिए अपनी स्टाफ नर्स प्रेमिका के हाथों इंजेक्शन देकर पिता की हत्या करवाई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गांव पुरखास राठी निवासी परमिंदर ने 12 मई को गन्नौर थाने में शिकायत देकर कहा था कि उसके पिता दलबीर (51) जनस्वास्थ्य विभाग में सहायक पंप ऑपरेटर थे। 

12 मई को एक महिला उनके घर आई और खुद को खानपुर कलां मेडिकल  कॉलेज अस्पताल का कर्मचारी बताकर पिता और मां पिंकी को कैंसर रोधी टीका लगाया। टीका लगने के कुछ देर बाद पिता की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। जांच करने पर पता चला कि मेडिकल कॉलेज की तरफ से ऐसा कोई टीकाकरण अभियान नहीं चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


भाई को मारने की भी योजना
आरोपी ने अपने भाई की हत्या परमिंदर की हत्या की भी साजिश रची थी, लेकिन उसके टीका लगवाने से इन्कार करने पर उसकी जान बच गई। नवीन ने बताया कि वह जानता था कि ऑपरेशन के वक्त बेहोशी के लिए इस्तेमाल होने वाली एटरा क्यूरियम की अधिक डोज से मौत हो सकती है। उसे पता था कि कैंसर रोधी टीका के नाम पर घरवाले इंजेक्शन लगवाने से मना नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें