फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बेटे ने किया हमला, सरकारी गाड़ी पर पथराव

Wed, 01 Jul 2026 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: पुलिस की ईआरवी गाड़ी का तोड़ा गया शीशा। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पीरगढ़ी में घरेलू विवाद की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी ने हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इतना ही नहीं पुलिस टीम के लौटते समय सरकारी ईआरवी गाड़ी पर पथराव कर आगे और पीछे के शीशे तक तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ईआरवी के चालक सिपाही सतनाम ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह 28 जून की रात अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर थे। रात के समय डायल 112 हेडक्वार्टर पंचकूला से सूचना मिली कि पीरगढ़ी निवासी बिमला ने अपने बेटे नरेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र को समझाकर मामला शांत कराया।
आरोप है कि इसी दौरान नरेंद्र ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार पुलिस टीम जब गांव से लौट रही थी तो नरेंद्र ने सरकारी ईआरवी पर पत्थर फेंक दिए जिससे गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे टूट गए। जब वह गाड़ी से उतरे तो नरेंद्र ने उन पर पत्थर फेंका लेकिन वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला, तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें