फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैमिली आईडी में जुड़े किसी और के बिजली मीटर, कटे बीपीएल कार्ड

Sat, 30 Sep 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- बीडीपीओ कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थाना खुर्द के ग्रामीण ब्लाक समिति अध्य
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना खुर्द निवासी सरपंच जगबीर के नेतृत्व में एकत्रित होकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। जहां ब्लाक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र दहिया को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 100 से अधिक गरीब लोगों के राशन कार्ड इसलिए कट गए हैं कि उनकी फैमिली आईडी में किसी और के बिजली मीटर जुड़े हुए थे। जिससे परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शायी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि किसी और की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्हें सरकार से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि अधिकारी एवं कर्मचारी मनमाने तरीके से इस तरह का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो वे इसकी शिकायत सामूहिक तौर पर एकत्रित होकर करेंगे व बिजली निगम का विरोध करेंगे।

ब्लाक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र दहिया ने राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के समक्ष ग्रामीणों की यह समस्या रखते हुए इसका समाधान करवाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि शनिवार को थाना खुर्द की सामान्य चौपाल में बिजली विभाग के एसडीओ, एक्सईएन व एसई की तरफ से एक दरबार लगाया जाएगा। जहां सभी समस्याओं को मौके पर ही दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, परवीन, सुरेश, नरेंद्र, जितेंद्र, कर्मवीर सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें