फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक से कुछ ने किए निवेदन तो किसी ने दी चेतावनी

Tue, 19 Aug 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: 22: जन सुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान 170 लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन, नालियों की सफाई, प्लॉट से जुड़े विवाद और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की समस्याएं रखीं।
विधायक ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का तुरंत ही समाधान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति, सोनीपत ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की ओर से बिना पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए स्वास्थ्य कर्मियों पर लागू की जा रही जियो फेंसिंग प्रणाली का विरोध किया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि विधानसभा सत्र के दौरान समाधान नहीं निकला तो 28 अगस्त को प्रदेश के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

पटवारियों ने भी विधायक को ज्ञापन सौंपकर 8 महीने से वेतन न मिलने और सेवा नियमों के पालन की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 7 जनवरी 2025 को पंचकूला में की गई घोषणाएं अभी तक लागू नहीं हुई हैं।
मेवात कैडर के जेबीटी परीक्षा उम्मीदवारों ने विधायक को मांगपत्र देकर सरकार से सितंबर 2024 में हुई परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें