फोटो 35- सोनीपत के शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान संबाेधि
सोनीपत। शिव नगर स्थित भूरे बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृंदावन के कथावाचक देवी देवकी शांडिल्य ने रासलीला, कंस वध, रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाए अतिथि मेयर राजीव जैन ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में मानव की हर परेशानी व दुविधा का हल मिलता है।
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण संभव है। कथावाचक देवी देवकी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। कलियुग में कथा सुनने से सोया हुआ ज्ञान जागृत होता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। कथा में राकेश गोयल, सुभाष जिंदल, अशोक गुप्ता, पवन जैन, महावीर जिंदल, संजय जैन, नरेंद्र मित्तल, शंकरस्वरूप शास्त्री, संतोष ठाकुर मौजूद रहे।