फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल समस्या का समाधान और पानी निकासी का बजट में होगा एलान

Mon, 16 Feb 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव ​स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता करती राई से विधायक कृष
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा है कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप बजट प्रस्तुत करेगी। इससे राई हलके की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी और क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उनका लक्ष्य राई को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है ताकि क्षेत्र का प्रत्येक वर्ग विकास से जुड़ सके।
विज्ञापन

राई से विधायक कृष्णा गहलावत रविवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि राई हलके के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग कुंडली से मुरथल तक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग की जा रही थी लेकिन ट्राॅमा सेंटर बनाना नियमों के तहत खरा नहीं उतर रहा।
राई हलके में औद्योगिक क्षेत्र बसने के कारण वहां का भूजल खराब हो गया है। लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस बजट में प्रत्येक गांव में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेषकर कुंडली और बहालगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

20वां मील चौक से बारोटा चौकी तक बहादुरगढ़ स्टेट हाइवे पर दूषित पानी की निकासी के लिए एसटीपी निर्माण और सड़क निर्माण कार्य की मांग सरकार से रखी हुई है। इसके अतिरिक्त कुंडली में 100 बेड के अस्पताल की स्थापना और यमुना बांध को मजबूत कराने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है।
विधायक ने कहा कि राई में खेल विश्वविद्यालय के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में नियमित स्टाफ की नियुक्ति, मुरथल में हर्बल पार्क का निर्माण और कुंडली नगर पालिका क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का मुद्दा है।
युवाओं और खिलाड़ियों के हित में खेवड़ा और नाहरी में स्वीकृत दो बड़े स्टेडियमों का शीघ्र निर्माण, व्यायामशालाओं की स्थापना, बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र और राई हलके में उद्योगों के लिए एक्सीलेंस सेंटर खोलने की मांग भी शामिल है।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली से अंबाला के बीच नई रेल लाइन बिछाने की मंजूरी देकर हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार व आवागमन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

उनके साथ मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें