खरखौदा। महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर प्लॉट पर लोन लेने के बाद उसे बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कार्रवाई करने के नाम पर उसके प्लॉट की रजिस्ट्री अपने पास रखने का आरोप है। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
राजबाला ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में जय कुमार से 809 वर्ग गज का प्लॉट साढ़े 35 लाख रुपये में खरीदा था। कुछ दिन बाद ही उस पर एसबीआई की तरफ से नोटिस चस्पा कर दिया गया। उसे पता चला कि आरोपी ने प्लॉट पर 38 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। ऐसे में आरोपी से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह बैंक में पैसे जमा करा देगा, लेकिन नहीं करवाए।
उन्होंने मामले की शिकायत वर्ष 2023 में पुलिस अधीक्षक, सोनीपत को दी तो पुलिस ने रजिस्ट्री जांच के नाम पर मांग ली। रजिस्ट्री मांगी तो जवाब मिला कि जांच के लिए आगे भेज दिया गया है। अब खरखौदा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद