फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दंत रोग ओपीडी होगी शिफ्ट, तीन चेयर और बढ़ेगी

Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दंत रोग विभाग की ओपीडी नंबर-14 में स्थानांतरित की जाएगी। ओपीडी में पांच चेयर होने से मरीजों को सुविधा होगी। पहले महज दो चेयर थीं। इसके चलते मरीजों को अपने नंबर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना 300 दंत राेगी आते हैं। वर्तमान में इसमें दो ही चेयर उपलब्ध हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी को शिफ्ट करने व चेयर की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब इसकी ओपीडी नंबर-14 में शिफ्ट होगी। यहां पर तीन नई चेयर स्थापित की जाएंगी। अब दंत सर्जन एक साथ ओपीडी में पांच मरीजों के दांतों की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन

दंत रोग ओपीडी को शिफ्ट किया जा रहा है। इसे अब नंबर-14 में स्थानांतरित किया जा रहा है। -डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें