फोटो: सोनीपत के गन्नौर स्थित सैन धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड स्थित सैन समाज धर्मशाला में शनिवार को सैन समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सम्मेलन की अध्यक्षता सैन समाज समिति के प्रधान सुरेश सैन पिपलीखेड़ा ने की।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा और रोजगार है। शिक्षित युवा ही समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों को मजबूत बनाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजपाल सैन, अंकित मल्होत्रा, प्रमोद बजाना और अजय सरोहा मौजूद रहे। संवाद