फोटो : सोनीपत के कामी रोड पर स्थित गोशाला में परिवार के साथ गोसेवा करने पहुंची शैली ठाकरान छिक्
सोनीपत। कामी रोड पर स्थित गोशाला में शैली ठाकरान छिक्कारा ने अपने जन्मदिन पर परिवार सहित पहुंचकर गोसेवा की। सतीश कुमार छिक्कारा ने बताया कि गो सेवा करने में आनंद मिलता है और मन को खुशी होती है। अनीता कुमारी ने महिलाओं को संदेश दिया कि खाना बनाते समय प्रथम रोटी गाय की व अंतिम रोटी कुत्ते की निकालनी चाहिए जिससे कि परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी। इस दौरान शिक्षाविद दिलबाग सिंह, मुकेश कुमारी, रोहित छिक्कारा, गीता, मोनू छिक्कारा, सोहित छिक्कारा व अन्य मौजूद रहे। संवाद