फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिक्षा और रोजगार से ही समाज होगा सशक्त

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित सैन धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान
विज्ञापन
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड स्थित सैन समाज धर्मशाला में शनिवार को सैन समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सम्मेलन की अध्यक्षता सैन समाज समिति के प्रधान सुरेश सैन पिपलीखेड़ा ने की।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा और रोजगार है। शिक्षित युवा ही समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि शिक्षित बेटियां परिवार और समाज दोनों को मजबूत बनाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजपाल सैन, अंकित मल्होत्रा, प्रमोद बजाना और अजय सरोहा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें